खेती के खर्च में पीएम किसान सम्मान निधि बनी मददगार, 3 एकड़ में धान उगा रहे किसान दशरथ, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – एग्रीवेट

Team Agrivate
4 Min Read

एग्रीवेट: 30 सितंबर 2026, रायपुर: खेती के खर्च में पीएम किसान सम्मान निधि बनी मददगार, 3 एकड़ में धान उगा रहे किसान दशरथ – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए खेती-किसानी की जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है। रायपुर जिले के गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत आन्दुल निवासी किसान दशरथ राठौर भी इस योजना से लाभान्वित होकर अपनी खेती को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। दशरथ राठौर करीब 3 एकड़ भूमि में धान की खेती करते हैं। खेती से होने वाली आय के साथ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से उन्हें कृषि कार्यों से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में सुविधा मिल रही है। योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में दी जाती है।

दशरथ राठौर बताते हैं कि खेती के दौरान बीज, खाद, कृषि सामग्री समेत अन्य जरूरी चीजों के लिए समय-समय पर धनराशि की जरूरत होती है। ऐसे समय में पीएम किसान सम्मान निधि से मिलने वाली राशि उनके लिए उपयोगी साबित होती है। इससे खेती से जुड़े खर्चों को पूरा करने में मदद मिलती है और कृषि कार्यों को बिना रुकावट जारी रखने में सहूलियत होती है। उन्होंने बताया कि योजना से मिलने वाली सहायता भले ही खेती की कुल लागत का एक हिस्सा है, लेकिन जरूरत के समय यह राशि काफी उपयोगी होती है। इससे कृषि कार्यों के लिए आवश्यक सामग्री जुटाने में आर्थिक सहयोग मिलता है और खेती को बेहतर ढंग से जारी रखने का भरोसा भी मिलता है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मिले आर्थिक सहयोग के लिए किसान दशरथ राठौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं किसानों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर खेती-किसानी को निरंतर आगे बढ़ाने में सहयोग कर रही हैं।

Share This Article