एग्रीवेट: आगरा… एक ऐसा शहर, जिसकी पहचान दुनिया के सबसे खूबसूरत स्मारक ताजमहल से होती है. लेकिन आगरा की पहचान सिर्फ संगमरमर की इस ऐतिहासिक इमारत तक सीमित नहीं है. यहां की गलियों में इतिहास के साथ एक ऐसी मिठास भी बसती है, जिसने देश-दुनिया के लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है आगरा का मशहूर पेठा.
सदियों पुराने आगरा के इतिहास, मुगलकालीन विरासत और ताजमहल की पहचान के बीच पेठे ने भी शहर की अपनी अलग पहचान बनाई. साधारण से दिखने वाले इस पेठे का स्वाद आज आगरा आने वाले लोगों की यात्रा का एक खास हिस्सा बन चुका है.
“One District, One Cuisine (ODOC)” के तहत हम किसान इंडिया की खास सीरीज ‘Gramayan’ के इस एपिसोड में आपको लेकर चल रहे हैं आगरा के इसी खास स्वाद के सफर पर जहां ताजमहल की खूबसूरती, शहर का इतिहास और पेठे की मिठास एक साथ दिखाई देती है.
आखिर आगरा का पेठा इतना खास क्यों है? इसकी कहानी क्या है और कैसे यह मिठाई आगरा की पहचान बन गई? जानिए इस खास वीडियो में.