एग्रीवेट: आज के समय में किसान ही है, जो अपने साथ पूरे देश के लिए अनाज उगाता है, लेकिन वह यह बात सोच कर परेशान हो जाता है कि थकते वक्त में वह कैसे अपना पेट भरेगा? ऐसे में किसानों के लिए सरकार लेकर आई है ये कल्याणकारी योजना जिसके तहत किसानों को हर महीने 3000 रुपये की पेंशन मुहैया कराई जाएंगी. इस राशि से वे किसान जो बुढ़े हो चुके हैं उनकी थोड़ी आर्थिक सहायता हो जाएगी और उनकी बाकी की जिंदगी सुकून से कट जाएगी.
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना क्या है?
देश में करोड़ों की तादाद में किसान रहते हैं और इसी को देखते हुए केंद्र सरकार किसानों के लिए कई सरकारी योजनाएं चला रही है, जिसका फायदा देश के करोड़ों किसान उठा रहे हैं, लेकिन बढ़ेती उम्र को देखते हुए किसान के मन में यह सवाल जरुर आता है कि कैसे वह इस अवस्था में अपना ख्याल रखेंगे.
अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में इच्छुक है और इस सरकारी योजना में शामिल होना चाहते हैं, तो इस योजना में आप शामिल होने के लिए 18 से 40 साल की उम्र में ही शामिल हो सकते हैं. साथ ही इस सरकारी योजना में शामिल होने के बाद किसानों को उम्र के हिसाब से हर महीने प्रीमियम जमा करना होता है इस प्रकार- अगर आप इस योजना में 18 साल की उम्र में शामिल होते हैं तो आपको 55 रुपये महीने देने होंगे और अगर 40 साल की उम्र के किसान इस सरकारी स्कीम में शामिल होना चाहते हैं, तो उन्हें 200 रुपये महीने देना होता है.
वहीं, 20 साल की उम्र में 61 रुपये, 25 साल में 80 रुपये, 30 साल में 105 रुपये और 35 साल में 150 रुपये हर महीने जमा करने होते हैं.
अगर आप प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में इच्छुक है और शामिल होने की सोच रहे हैं, तो ये पात्रता होना बेहद ही जरुरी है-
इस सरकारी योजना का लाभ सीमांत किसान ही उठा सकते हैं.
जिन किसानों के पास 2 हेक्टेयर खेती योग्य जमीन है होगी वह किसान भी इस योजना में आवेदन कर सकते हैं.
फायदा ऐसे छोटे और सीमांत किसान ले सकते हैं. जिनके पास ज्यादा से ज्यादा 2 हेक्टेयर खेती योग्य जमीन है. किसान की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए और उसका नाम राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के लैंड रिकॉर्ड में दर्ज होना जरूरी है.
इसके अलावा, NPS, EPFO या ESIC से जुड़े लोग और इनकम टैक्स जमा करने वाले किसान इस योजना में शामिल नहीं हो सकते हैं.