हाई क्वालिटी पनीर उत्पादन के लिए 100 करोड़ निवेश करेगी पराग, डेयरी किसानों से दूध खरीद बढ़ने की संभावना – एग्रीवेट

Team Agrivate
4 Min Read

एग्रीवेट: पराग मिल्क फूड्स पनीर उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए करीब 100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. इसके तहत कंपनी महाराष्ट्र के मंचर स्थित संयंत्र और आंध्र प्रदेश के पलमनेर संयंत्र में प्रतिदिन 60 टन क्षमता का विस्तार करेगी. कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि वर्तमान में उसकी इकाइयों में प्रतिदिन 20 टन पनीर का उत्पादन होता है. उम्मीद की जा रही है कि इस फैसले से डेयरी किसानों को भी लाभ मिलेगा, क्योंकि कंपनी दूध खरीद की मात्रा में इजाफा कर सकती है.

पराग मिल्क फूड्स के बयान में कहा गया कि पराग मिल्क फूड्स पनीर उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए करीब 100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. इसके तहत कंपनी महाराष्ट्र के मंचर स्थित संयंत्र और आंध्र प्रदेश के पलमनेर संयंत्र में प्रतिदिन 60 टन क्षमता का विस्तार करेगी. विस्तारित प्लांट में सामान्य पनीर के साथ-साथ हाई प्रोटीन वाला पनीर बनाया जाएगा. इन परियोजनाओं के जून, 2027 तक शुरू होने की उम्मीद है.

कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) राहुल कुमार श्रीवास्तव ने बयान में कहा कि हमें करीब 100 करोड़ रुपये के निवेश से प्रतिदिन 60 टन क्षमता जोड़ने की योजना की घोषणा करते हुए खुशी हो रही हैं. इससे हमारी कुल पनीर उत्पादन क्षमता 20 टन प्रतिदिन से बढ़कर 80 टन प्रतिदिन हो जाएगी.

उन्होंने कहा कि इस विस्तार से कंपनी देशभर में अपने वितरण नेटवर्क को मजबूत कर सकेगी और पनीर को विभिन्न वितरण माध्यमों के जरिये ग्राहकों तक पहुंचा सकेगी. कंपनी के इस फैसले से उम्मीद की जा रही है कि पराग से जुड़े डेयरी किसानों से दूध खरीद की मात्रा बढ़ाई जा सकती है, जिससे पशुपालकों को लाभ मिलेगा. बता दें कि कंपनी महाराष्ट्र के 29 जिलों और अन्य प्रमुख दुग्ध बेल्टों के हजारों किसानों से बड़े पैमाने पर दूध का संकलन करती है.

पराग मिल्क फूड्स लिमिटेड (Parag Milk Foods) निजी क्षेत्र की डेयरी कंपनी है, जिसकी स्थापना 1992 में देवेंद्र शाह ने की थी. कंपनी मुख्य रूप से गोवर्धन (Gowardhan) नाम से घी, पनीर, दही बेचती है. इसके अलावा गो (Go) के नाम से चीज, बटर, लस्सी की बिक्री की जाती है. जबकि, प्राइड ऑफ काउज (Pride of Cows) के तहत फार्म-टू-होम प्रीमियम दूध और अवतार (Avvatar) नाम से वेजीटेरियन व्हे प्रोटीन जैसे लोकप्रिय ब्रांड के तहत अपने उत्पाद बेचती है.

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *