Mandi Bhav: डबल हुआ गेहूं का भाव, 5 हजार रुपये मिल रहा दाम, जानें मंडियों का हाल—देखें क्या है पूरा सच – एग्रीवेट

atulpradhan
5 Min Read

एग्रीवेट: हमारी प्रिंट और डिजिटल पत्रिकाओं की सदस्यता लें

सोशल मीडिया पर हमारे साथ जुड़ें:

Mandi Bhav: अलग-अलग राज्यों में गेहूं का भाव अलग-अलग बना हुआ है. हालांकि, देश की ज्यादातर मंडियों में गेहूं का भाव MSP से ऊपर चल रहा है. मौजूदा वक्त में केंद्र सरकार गेहूं पर 2275 रुपये की एमएसपी दे रही है. जबकि, गेहूं का औसतन भाव 2,275 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास बना हुआ है.

Mandi Bhav: गेहूं की खेती करने वाले किसानों के लिए 2023 के मुकाबले, 2024 बेहतर लाभ दिलाने वाला साबित हो सकता है. ऐसा इसलिए, क्योंकि देशभर की मंडियों में नए गेहूं की आवक अभी भी जारी है और किसानों को उनकी उपज का अच्छा दाम मिल रहा है. हालांकि, कीमतों में हल्की गिरावट भी देखने को मिली है. देश की अधिकांश मंडियों में गेहूं का भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP से ऊपर चल रहा है. कुछ मंडियों में दाम 5 हजार रुपये/क्विंटल तक पहुंच गए हैं. जिससे किसान खुश दिखाई दे रहे हैं. किसानों को उम्मीद है की गेहूं की कीमतों में आगे सुधार होगा और उन्हें अच्छे दाम मिलेंगे.

अगर बाजार एक्सपर्ट्स की मानें तो गेहूं की कीमतों में हल्की गिरावट जरूर आई है. लेकिन, इससे किसानों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी. दाम MSP से ऊपर चल रहे हैं और ये आगे भी ऊपर ही रहेंगे. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जहां गेहूं की घरेलू मांग काफी अच्छी है, तो वहीं निर्यात बाजार में भी भारत के गेहूं की खूब डिमांड है. जिस वजह से कीमतों में गिरावट की फिलहाल, कोई संभावना नहीं है.

यदि बात की जाए गेहूं के भाव की, तो अलग-अलग राज्यों में भाव अलग-अलग बने हुए हैं. हालांकि, देश की ज्यादातर मंडियों में गेहूं का भाव MSP से ऊपर चल रहा है. मौजूदा वक्त में केंद्र सरकार गेहूं पर 2275 रुपये की एमएसपी दे रही है. जबकि, गेहूं का औसतन भाव 2,275 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास बना हुआ है.

केंद्रीय कृष‍ि व क‍िसान कल्याण मंत्रालय के एगमार्कनेट पोर्टल के अनुसार, सोमवार (27 मई) को मध्य प्रदेश की पचौर मंडी में गेहूं को सबसे अच्छा दाम मिला. यहां, गेहूं 4490 रुपये/क्विंटल के भाव में बिकी. इसी तरह, कर्नाटक की गडग मंडी में गेहूं 4477 रुपये/क्विंटल, महाराष्ट्र की औराद शाहजानी मंडी में 4401 रुपये/क्विंटल, बार्शी मंडी में 4000 रुपये/क्विंटल और कर्नाटक की बसवा कल्याणा मंडी में 3000 रुपये/क्विंटल में बिकी. अन्य राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब की बात करें, तो वहां भी दाम MSP के बराबर या उससे ऊपर चल रहे हैं.

बता दें कि किसी भी फसल का दाम उसकी क्वालिटी पर भी निर्भर करता है. ऐसे में व्यापारी क्वालिटी के हिसाब से ही दाम तय करते हैं. फसल जितनी अच्छी क्वालिटी की होगी, उसके उतने ही अच्छे दाम मिलेंगे. अगर आप भी अपने राज्य की मंडियों में अलग-अलग फसलों का दाम देखना चाहते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं.

Hey! I am बृजेश चौहान . Did you liked this article and have suggestions to improve this article?

हम व्हाट्सएप पर हैं!

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *