एग्रीवेट: 19 सितंबर 2026, इंदौर: इंदौर जिले में स्थापित होंगे पांच बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर – भारत सरकार के कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय की नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजना के तहत इंदौर जिले में 05 बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर (BRC) की स्थापना की जायेंगी। जिले में योजना के तहत 08 नेचुरल फार्मिंग क्लस्टर बनाए गए हैं। हर तीन क्लस्टर पर 02 बीआरसी की स्थापना की जानी है। जिले में बीआरसी इन्दौर में 01, महू में 02, सांवेर में 01, एवं देपालपुर में 01 कुल 05 स्थापित किए जाएंगे।
बीआरसी प्राकृतिक खेती हेतु आवश्यक जैव आदान तैयार कर किसानों को आपूर्ति करेगा। जैव आदान तैयार करने हेतू आवश्यक कच्चे माल की उपलब्धता के लिए पौधों पर आधारित बायोमॉस, गोबर, गोमूत्र की आपूर्ति के लिए स्वयं अथवा निकटवर्ती गोशाला से अनुबंध उपरांत व्यवस्था कर सकते हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture