गुना: नमो ड्रोन दीदी किरण अहिरवार से संवाद करेंगे केंद्रीय मंत्री सिंधिया, ड्रोन संचालन का लाइव डेमो देखेंगे – एग्रीवेट

atulpradhan
3 Min Read

एग्रीवेट: 19 सितंबर 2026, भोपाल: गुना: नमो ड्रोन दीदी किरण अहिरवार से संवाद करेंगे केंद्रीय मंत्री सिंधिया, ड्रोन संचालन का लाइव डेमो देखेंगे – केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 18 सितंबर को गुना विधानसभा के ग्राम बरखेड़ागिर्द का भ्रमण करेंगे। इस दौरान वे नमो ड्रोन दीदी किरण अहिरवार से संवाद करेंगे और उनके द्वारा ड्रोन उड़ाने का लाइव संचालन देखेंगे। किरण अहिरवार मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत वंश स्व-सहायता समूह, ग्राम पगारा की सदस्य हैं। उन्होंने स्व-सहायता समूह के माध्यम से विभिन्न आजीविका गतिविधियां संचालित कर लखपति दीदी बनने की उपलब्धि हासिल की है।

किरण अहिरवार को भारत सरकार की प्रधानमंत्री महिला किसान ड्रोन केंद्र योजना के अंतर्गत कृषि कल्याण, उर्वरक एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय के सहयोग से निःशुल्क नमो ड्रोन प्रदान किया गया है। ड्रोन संचालन के लिए उन्हें भोपाल और इंदौर स्थित प्रशिक्षण केंद्रों पर 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण भी दिया गया है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *