बिहार समेत कई इलाकों में बारिश की आफत! IMD ने 15 से अधिक राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट किया जारी.. – एग्रीवेट

atulpradhan
5 Min Read

एग्रीवेट: सिंतबर के महीने की शुरुआत होते ही मौसम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं. दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, कच्छ क्षेत्र और दक्षिण-पूर्व पाकिस्तान के आस-पास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण कुछ इलाकों में बारिश दर्ज की गई. इस दौरान भारतीय मौसम विभाग IMD ने हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली समेत कई राज्यों में तेज बारिश होने का अलर्ट किया है, जिससे तापमान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. उत्तर-पश्चिम क्षेत्रों में कैसा रहेगा मौसम?

भारतीय मौसम विभाग IMD ने पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है. इस दौरान 17 सितंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुज़फ़्फ़राबाद में काफी व्यापक से लेकर व्यापक बारिश के साथ-साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है. वहीं, 16-17 सितंबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ काफी ज़्यादा या व्यापक बारिश होने की IMD ने आशंका जताई है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी मध्य भारत में हवाओं ने अपना रुख बदल लिया है और इस दौरान इस क्षेत्र में तापमान में भी बदलाव देखने को मिल रहा है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने पश्चिमी मध्य प्रदेश में 17-19 सितंबर और पूर्वी मध्य प्रदेश में 15-17 विदर्भ में 20-21 सितंबर और छत्तीसगढ़ में 19-21 सितंबर के दौरान आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ व्यापक बारिश होने की संभावना जताई है. पूर्वी राज्यों में अगले 6 दिनों मौसम का हाल पूर्वी भारत में मौसम ने करवट लें ली है और इस दौरान मौसम विभाग IMD ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 15-21 सितंबर उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 15-20 सितंबर, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में 16-20 और ओडिशा में 19-21 के दौरान आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ व्यापक बारिश होने की आशंका जताई है. इसके अलावा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 21 सितंबर; गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में 15 और 21 सितंबर बिहार और झारखंड, ओडिशा में 15-18 सितंबर के दौरान कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ बारिश होने की संभावना हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत में बारिश होने की संभावना भारतीय मौसम विभाग IMD ने पूर्वोत्तर भारत इलाकों में मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान IMD के अनुसार अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में 15–21 सितंबर के दौरान कहीं-कहीं से लेकर काफी ज़्यादा इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है. पश्चिम और दक्षिण भारत में व्यापक बारिश की चेतावनी वहीं, दक्षिण भारत में भी मौसम ने यूर्टन ले लिया है और मानसून ने दस्तक दें दी है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने 15-21 सितंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना में कहीं-कहीं या काफी बड़े इलाके में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. वहीं, IMD ने दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं 40-50 किमी/घंटा की गति, झोंके 60 किमी/घंटा तक चलने की संभावना जताई है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *