एग्रीवेट: 25 नवंबर 2026, श्योपुर: श्योपुर : नकदी फसलों से जुड़कर किसान कर रहे कपास की खेती – जिला प्रशासन द्वारा कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो के चलते किसान परम्परागत फसलों के स्थान पर नकदी फसलों से जुड़ रहे हैं तथा अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत बन रहे हैं ।
उप संचालक कृषि श्री आरके सिंह ने बताया कि विजयपुर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम सुठारा के कृषक श्री रमेशचंद राजपूत द्वारा कपास की खेती की जा रही है, फसलों के विविधीकरण से मिट्टी की उपजाऊ क्षमता बनी रहती है।