एग्रीवेट: 24 नवंबर 2026, रायपुर/लुधियाना: डॉ. अनिल दीक्षित स्वर्ण पदक से सम्मानित – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान , रायपुर में संयुक्त निदेशक (फसल स्वास्थ्य अनुसंधान)के पद पर कार्यरत प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक एवं शिक्षाविद् डॉ.अनिल दीक्षित को खरपतवार विज्ञान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट वैज्ञानिक योगदान तथा कृषि एवं कृषक समुदाय की 33 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा के लिए प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान विगत दिनों पंजाब कृषि विश्वविद्यालय , लुधियाना में आयोजित चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय खरपतवार सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. एच. एस. धालीवाल (कुलपति, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय) तथा विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर रॉबिन (खरपतवार वैज्ञानिक, इज़राइल) द्वारा प्रदान किया गया।