किसानों की बैठक में अधिकारियों पर भड़के Sardar VM Singh, बोले- गन्ना आप दे रहे हैं या किसान? – एग्रीवेट

Team Agrivate
3 Min Read
किसानों की बैठक में अधिकारियों पर भड़के Sardar VM Singh, बोले- गन्ना आप दे रहे हैं या किसान? - एग्रीवेट - किसानों बैठक में

एग्रीवेट: किसान नेता सरदार वीएम सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बैठक में अधिकारियों की देरी और गैरमौजूदगी को लेकर नाराजगी जताते नजर आ रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अधिकारियों को पहले से पता था कि वह वहां पहुंचने वाले हैं, तो उन्हें मौके पर मौजूद होना चाहिए था। वीएम सिंह ने कहा कि उन्हें आधे घंटे पहले बताया गया था कि अधिकारी दो मिनट में पहुंच रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद इंतजार करना पड़ा। उन्होंने अधिकारियों से जल्द मौके पर पहुंचने को कहा। इस दौरान उन्होंने गन्ना किसानों और अधिकारियों की जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल उठाए।

Share This Article