मायावती चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगी, कल की बैठक में बसपा की सांगठनिक मजबूती पर होगा जोर – एग्रीवेट

Team Agrivate
21 Min Read

एग्रीवेट: हैदराबाद: तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) की एक महिला बस कंडक्टर की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई. पिछले महीने भद्राद्री कोठागुडेम जिले में किराये के खुले पैसे को लेकर हुए विवाद के दौरान एक महिला यात्री ने चलती बस से उन्हें कथित तौर पर धक्का दे दिया था, जिससे वह घायल हो गई थीं. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

यह घटना 25 अक्टूबर को अस्वापुरम मंडल में हुई थी. उस समय महिला यात्री अपने बेटे के साथ बस में सफर कर रही थी.

खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले में दो बहनों सहित तीन लड़कियों से उनके करीबी रिश्तेदारों द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

अधिकारी के अनुसार, तीनों पीड़ितों के बयानों के आधार पर महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद तीन आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि यह घटना दो नवंबर को खूंटी थाना क्षेत्र में हुई.

पुलिस के अनुसार, एक लड़की ने सोमवार को अपने एक दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए मुरहू थाना क्षेत्र की रहने वाली दोनों बहनों को आमंत्रित किया था.

लखनऊ: चार नवंबर – बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती बृहस्पतिवार को पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सभी 75 जिला इकाइयों के अध्यक्षों के साथ बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करेंगी.

बसपा की उत्तर प्रदेश प्रदेश इकाई द्वारा बुधवार को जारी एक बयान के अनुसार, यह बैठक यहां माल एवेन्यू स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्वाह्न 11 बजे होगी.

यूपी के जौनपुर में सड़क और पुलों के निर्माण को लेकर गुरुवार यानी 5 नवंबर का दिन खास होने जा रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जौनपुर पहुंचेंगे। यहां वे 3650 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और काम शुरू करेंगे।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय मंत्री सुबह 10 बजे मुंगरा बादशाहपुर स्थित सार्वजनिक इंटर कॉलेज पहुंचेंगे। इस दौरान रायबरेली-प्रयागराज मार्ग को चार लेन का बनाने, मछलीशहर-जंघई-दुर्गागंज-मड़ियाहूं मार्ग के निर्माण और जगतपुर-बाबूगंज-ऊंचाहार-अलापुर बाईपास बनाने की परियोजनाओं पर काम शुरू होगा।

इसके साथ ही सई नदी पर पुल का निर्माण भी किया जाएगा।मुंगरा बादशाहपुर में बाईपास बनाया जाएगा। लता मंगेशकर तिराहे से प्रसाद इंस्टीट्यूट तक चार लेन की सड़क बनाई जाएगी।

नयी दिल्ली: उत्तर दिल्ली के गुलाबी बाग अंडरपास के पास एक स्कूटी सवार की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर कथित रूप से 70 लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 30.23 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने बुधवार को कहा कि राज्य में गंभीर सूखे की स्थिति को देखते हुए उनकी पार्टी इस साल मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रस्तावित अपना वार्षिक ‘दीपोत्सव’ कार्यक्रम आयोजित नहीं करेगी।

ठाकरे ने एक वीडियो संदेश में राज्य के लोगों से भी अपील की कि वे इस साल दिवाली मनाते समय स्थिति का ध्यान रखें और संयम बरतें।

चंडीगढ़: चार नवंबर – प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सरकारी संपत्तियों पर कथित कब्जे और अन्य आरोपों से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब से विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा और उनके परिवार के परिसरों पर बुधवार को छापेमारी की.  अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई के तहत कुल सात जगहों पर छापेमारी की गई.

इंदौर: चार नवंबर – मध्यप्रदेश के धार जिले में लोकायुक्त पुलिस ने आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के एक प्रबंधक के ठिकानों पर बुधवार को छापे मारे और उसकी ज्ञात वैध आय से करीब चार गुना अधिक संपत्तियों का कथित तौर पर पता लगाया. लोकायुक्त पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

नयी दिल्ली: चार नवंबर – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने अभियान के तहत बुधवार को कई राज्यों में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च और रैलियां आयोजित करेगी.

भाजपा का कहना है कि यह अभियान उन कथित प्रयासों के विरोध में शुरू किया है, जिनके जरिए राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को बाधित करने की कोशिश की जा रही है.

पंजाब भाजपा ने 1984 के सिख-विरोधी दंगों के पीड़ितों की याद में ‘जख्म 84 दे’ कार्यक्रम आयोजित किया. इस दौरान भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने दंगों से जुड़ी तस्वीरें देखने के बाद कहा कि 1984 की घटनाओं और उस समय हुई हिंसा को देखकर उनका मन भावुक हो गया. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सवाल पूछते हुए कहा कि 31 अक्टूबर 1984 को सिखों का नरसंहार हुआ था. यह घटना दुनिया में भारत की छवि पर एक काले धब्बे की तरह है.

त्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए राहत भरी खबर है. प्रदेश में गन्ना पेराई सत्र 2026-27 की शुरुआत हो गई है. अब तक 9 चीनी मिलों ने गन्ने की पेराई शुरू कर दी है, जबकि 33 मिलों ने किसानों से गन्ना खरीदने की तैयारी कर ली है. ऐसे में जिन किसानों की गन्ने की फसल तैयार है, उन्हें जल्द ही मिलों में आपूर्ति का मौका मिलेगा. चीनी मिलों के चालू होने से किसानों को एक और बड़ा फायदा होगा. वे समय पर गन्ने की कटाई करके अपने खेत खाली कर सकेंगे और गेहूं की अगली फसल की बोआई की तैयारी कर पाएंगे.

केंद्र सरकार ने इथेनॉल उत्पादन के लिए भारतीय खाद्य निगम (FCI) के अतिरिक्त चावल और खराब अनाज के इस्तेमाल पर सीमा तय कर दी है. वहीं, गन्ने से मिलने वाले ज्यादातर कच्चे माल की खरीद से भी दूरी बना ली है. सरकार के इस फैसले से 2026-27 में इथेनॉल बनाने के लिए मक्के की मांग बढ़ने की संभावना है. इससे मक्के की आपूर्ति पर दबाव बढ़ सकता है, क्योंकि पोल्ट्री, डेयरी और स्टार्च उद्योगों में भी इसकी अच्छी मांग है.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बहस करनी है तो पहले नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. इसके बाद वे सड़क पर बहस करने की बात करें. गिरिराज सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी राहुल गांधी को बहस की चुनौती दी है. राहुल गांधी को इसके लिए तारीख तय करनी चाहिए और संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि संवैधानिक व्यवस्था के तहत संसद में एक तरफ विपक्ष और दूसरी तरफ प्रधानमंत्री व सत्ता पक्ष बैठते हैं. मंत्री ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी देश में भ्रम फैलाने और गृह युद्ध जैसे हालात पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं.

गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. आग बुझाने का काम जारी है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र के खिलाफ साजिश रच रही है. इसके विरोध में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे. पाठक ने कहा कि इन पदयात्राओं के जरिए कांग्रेस और INDI गठबंधन की लोकतंत्र विरोधी नीतियों को जनता के सामने लाया जाएगा.

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राहुल गांधी के साथ आमने-सामने बहस करने की चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मुद्दों पर खुलकर चर्चा होनी चाहिए. राहुल गांधी ने भी जनता के बीच आकर किसी एक मुद्दे पर बहस करने की बात कही है. तिवारी ने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री इस स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से क्यों बच रहे हैं? उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने करीब साढ़े 12 साल के कार्यकाल में कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है. तिवारी ने संसद में प्रधानमंत्री की उपस्थिति को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री से सवाल पूछेंगे और प्रधानमंत्री उनके सवालों का जवाब दें. इसी तरह राहुल गांधी भी प्रधानमंत्री के सवालों का जवाब दें. इसके बाद देश की जनता तय करे कि किसकी बात सही है.

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि लंबे समय तक सत्ता में रही पार्टी आज लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता संसद की कार्यवाही नहीं चलने देते और सदन में चर्चा करने के बजाय सड़क पर बहस करने की बात करते हैं. ठाकुर ने कहा कि लगातार चुनाव हारने के कारण कांग्रेस परेशान है. जनता बार-बार पार्टी को नकार रही है, क्योंकि उसके नेतृत्व को लोग स्वीकार नहीं कर रहे हैं.

बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने राहुल गांधी को कायर बताते हुए कहा कि अगर उन्हें बहस करनी है तो संसद में करें, क्योंकि बहस करने की सही जगह संसद है. यादव ने कहा कि राहुल गांधी सड़क पर बहस करने की बात कर रहे हैं, लेकिन क्या वह ऐसी बहस में टिक पाएंगे? उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने दुनिया में देश का सम्मान बढ़ाया है. मंत्री ने दावा किया कि प्रधानमंत्री के कार्यकर्ता भी बहस में राहुल गांधी को पीछे छोड़ देंगे. उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस की स्थिति लगातार खराब हो रही है और आने वाले समय में पार्टी का नाम लेने वाला भी कोई नहीं रहेगा।

तमिलनाडु के सहकारिता विभाग ने 400 मीट्रिक टन प्याज की खरीद का ऑर्डर रद्द कर दिया है. यह प्याज एक केंद्रीय एजेंसी से खरीदा जाना था. जांच में खेप का 30 फीसदी से ज्यादा प्याज सड़ा हुआ मिला और तय गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरा. सरकार की योजना इस प्याज को महंगाई पर काबू पाने के लिए राशन दुकानों के जरिए 35 रुपये प्रति किलो की दर से बेचने की थी.

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार का पूरा ध्यान इस्लाम और हिंदू-मुस्लिम मुद्दों पर है. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के पास देश चलाने, अर्थव्यवस्था सुधारने, युवाओं की समस्याएं दूर करने, बेरोजगारी से निपटने, पेपर लीक रोकने और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर कोई जवाब नहीं है. खेड़ा ने कहा कि जब भी सरकार से नौकरियों के बारे में सवाल पूछा जाता है, तो वह इस्लामिक कट्टरवाद का मुद्दा उठाने लगती है. उन्होंने सरकार को इन मुद्दों पर खुली बहस करने की चुनौती भी दी और पूछा कि वह बहस से क्यों डर रही है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज गोरखपुर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष देश में अराजकता का माहौल बनाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है. मंत्री ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि लोगों को इस बारे में जागरूक करने की जरूरत है. साथ ही, यह संदेश भी देना जरूरी है कि देश लोकतंत्र और संविधान के अनुसार ही चलेगा।

दिल्ली के अक्षरधाम इलाके में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, अक्षरधाम मंदिर के आसपास एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 305 दर्ज किया गया है. यह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है. ऐसे में यहां की हवा लोगों की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है.

नोएडा की कंपनी अमामा एक्सपोर्ट्स ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के एक गांव के चार किसानों से सीधे अनार खरीदकर दुबई भेजा है. कंपनी ने कुल 1.3 टन अनार का निर्यात किया. खास बात यह है कि किसानों को स्थानीय मंडी के मुकाबले 50 फीसदी ज्यादा कीमत मिली है. वहीं, कंपनी को भी अपने पिछले ऑर्डर की तुलना में 40 फीसदी ज्यादा दाम मिले हैं.

दिल्ली के धौला कुआं इलाके में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 417 दर्ज किया गया है. यह ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है. इस स्तर पर हवा में प्रदूषण काफी ज्यादा होता है, जो लोगों की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

प्राकृतिक रबर की कीमत पहली बार बढ़कर 300 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी, घरेलू स्तर पर रबर की कमी, पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव और सिंथेटिक रबर के महंगे होने से कीमतों में यह उछाल आया है.

देश के कई हिस्सों में मौसम का असर देखने को मिलेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार यानी 4 नवंबर को छह राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, ओडिशा और तेलंगाना में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, दक्षिण, मध्य, पूर्वी और पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका है. यह अलर्ट भीषण चक्रवाती तूफान मुरासु के दक्षिणी आंध्र प्रदेश तट को पार करने के एक दिन बाद जारी किया गया है. तूफान के दौरान 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली थीं. वहीं, हवा के झोंकों की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई थी.

Agriculture News in Hindi Live Updates: अब मॉनसून की विदाई हो चुकी है. इसके चलते मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. अभी भी तटीय राज्यों में आंधी और हल्की बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में तापमान में उछाल देखा जा रहा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है.

पीएम किसान सम्मान निधि 25वीं किस्त (प्रधानमंत्री Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की खरीद तेजी से चल रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (mal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Share This Article