एग्रीवेट: बिहार के किसानों के लिए फसल को कीटों से बचाने और खेती की लागत कम करने का मौका है. वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य सरकार की ‘पौधा संरक्षण से संबंधित उपादान वितरण योजना’ के तहत कीट नियंत्रण उपकरणों पर 75 फीसदी तक अनुदान दिया जा रहा है. इस योजना में फेरोमोन ट्रैप, स्टिकी ट्रैप और फ्रूट फ्लाई ट्रैप शामिल हैं. इनका इस्तेमाल धान, मक्का, टमाटर, बैंगन, दूसरी सब्जियों और फलदार फसलों में अलग-अलग कीटों को नियंत्रित करने के लिए किया जा सकता है.
बिहार के किसानों को कीट नियंत्रण उपकरणों पर 75 फीसदी सब्सिडी, जानें कौन से ट्रैप मिलेंगे, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – एग्रीवेट