उमरिया : मत्स्य पालन योजनाओं के लिए अजजा वर्ग 30 अक्टूबर तक आवेदन करें – एग्रीवेट

Team Agrivate
4 Min Read

एग्रीवेट: 21 अक्टूबर 2026, उमरिया: उमरिया : मत्स्य पालन योजनाओं के लिए अजजा वर्ग 30 अक्टूबर तक आवेदन करें – प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत इकाई लागत का 90 प्रतिशत मिलेगा अनुदान, स्वरोजगार के मिलेंगे अवसर उमरिया 20 अक्टूबर। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मत्स्य पालन गतिविधियों के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने के इच्छुक अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राहियों से 30 अक्टूबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना का लाभ जिले के चयनित 334 ग्रामों में निवासरत पात्र हितग्राहियों को मिलेगा।

सहायक संचालक मत्स्योद्योग ने बताया कि योजना के अंतर्गत मिनी आरएएस, आरएएस, फिश फीड मिल, मत्स्य बीज हैचरी, संवर्धन पोखर निर्माण, फिश सेलिंग कियोस्क, बायोफ्लोक, पॉण्ड बायोफ्लोक, जलाशयों में मत्स्य बीज संचयन सहित मछली विक्रय के लिए आइस बॉक्स युक्त साइकिल, मोटरसाइकिल, ऑटोरिक्शा एवं इंसुलेटेड वाहन जैसी विभिन्न गतिविधियां शामिल हैं। योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को इकाई लागत की 90 प्रतिशत राशि अनुदान के रूप में देने का प्रावधान है। इससे जनजातीय समुदाय के लोगों को मत्स्य पालन के क्षेत्र में स्वरोजगार स्थापित करने और अपनी आय बढ़ाने का अवसर मिलेगा। इच्छुक पात्र हितग्राही आवेदन प्रक्रिया एवं योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए मत्स्य पालन विभाग के जिला कार्यालय में कार्यालयीन समय के दौरान संपर्क कर सकते हैं।

Share This Article