शहडोल : नलकूप खनन से बढ़ी खेती की क्षमता, हीरालाल अब ले रहे तीन फसल—जानें पूरा मामला – एग्रीवेट

Team Agrivate
3 Min Read

एग्रीवेट: 12 अक्टूबर 2026, शहडोल: शहडोल : नलकूप खनन से बढ़ी खेती की क्षमता, हीरालाल अब ले रहे तीन फसल – किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कृषि विभाग द्वारा सिंचाई सुविधा के विस्तार के लिए नलकूप खनन पर अनुदान भी दिया जा रहा है।

ब्यौहारी तहसील के ग्राम देवरांव, पोस्ट खरपा निवासी श्री हीरालाल सिंह को कृषि विभाग से नलकूप खनन के लिए अनुदान का लाभ मिला। नलकूप खनन होने से उनके खेत में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हुई और खेती का दायरा बढ़ा। श्री हीरालाल सिंह बताते हैं कि पहले वे अपने खेत में वर्ष में केवल एक फसल ही ले पाते थे, लेकिन नलकूप खनन के बाद अब वे वर्ष में तीन फसल ले रहे हैं।

सिंचाई की सुविधा मिलने से उनकी खेती में उत्पादन और लाभ दोनों में वृद्धि हुई है। उन्होंने नलकूप खनन का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं कृषि विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सिंचाई की सुविधा ने उनकी खेती को नई दिशा दी है।

Share This Article