49 लाख लोग बाढ़ से बेहाल! 16 सितंबर को फसल नुकसान का जायजा लेंगे कृषि मंत्री शिवराज सिंह, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – एग्रीवेट

atulpradhan
6 Min Read

एग्रीवेट: Bihar Flood Update: बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर केंद्र सरकार भी अब जमीन पर हालात का जायजा लेने की तैयारी में है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में एक केंद्रीय टीम बिहार आकर बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करेगी. हालांकि मुख्यमंत्री ने टीम के आने की पक्की तारीख नहीं बताई, लेकिन सूत्रों के मुताबिक यह टीम 16 सितंबर को पटना पहुंच सकती है. राज्य में बाढ़ से 15 जिलों के करीब 49.67 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. कई इलाकों में हालात अभी भी गंभीर बने हुए हैं. हालांकि ज्यादातर नदियों का जलस्तर अब धीरे-धीरे नीचे आने लगा है, लेकिन गंगा समेत कई नदियां अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मुताबिक केंद्रीय टीम बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा कर जमीनी स्थिति देखेगी. टीम लोगों की परेशानियों, फसल और दूसरे नुकसान का भी जायजा ले सकती है. इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन पर मुख्यमंत्री से बात कर बिहार की बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली थी. इससे संकेत मिलता है कि केंद्र सरकार भी राज्य में पैदा हुए हालात पर नजर बनाए हुए है. केंद्रीय टीम के दौरे के बाद बाढ़ से हुए नुकसान की वास्तविक तस्वीर सामने आने और राहत के लिए आगे की योजना बनाने में मदद मिल सकती है. बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने का काम जारी है. बिहार सरकार के अधिकारी प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री बांटने में जुटे हैं. राहत शिविरों में लोगों के लिए जरूरी चिकित्सा सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है. जिलों के प्रभारी मंत्री भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा ले रहे हैं. सरकार का कहना है कि लोगों तक राहत पहुंचाने और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर लगातार काम किया जा रहा है. हालांकि विपक्ष का दावा है कि जमीन पर हालात सरकारी दावों से अलग हैं. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार से राज्य को विशेष पैकेज देने की मांग की है. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बाढ़ पीड़ितों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रही हैं और राहत सामग्री के वितरण में भी समस्याएं हैं. तेजस्वी ने केंद्र पर बिहार के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य को इस संकट से निपटने के लिए अतिरिक्त आर्थिक मदद की जरूरत है. बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे के दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं. बाढ़ की गंभीरता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि शनिवार को कटिहार जिले में राहत शिविरों का जायजा लेने पहुंचे एक मंत्री और विधायक को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी और जेडीयू विधायक विजय सिंह बरारी विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे थे. इसी दौरान मोहना चांदपुर गांव के पास लोगों ने दोनों का घेराव कर दिया. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सरकारी राहत शिविरों में पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिलने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि . कुछ लोगों ने ‘एमपी-एमएलए गो बैक’ के नारे भी लगाए. स्थानीय विधायक पर राहत सामग्री बांटने में भेदभाव का आरोप भी लगाया गया.

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *