मुख्यमंत्री डॉ. यादव का डुमना विमानतल पर आत्मीय स्वागत – एग्रीवेट

Team Agrivate
2 Min Read

एग्रीवेट: 13 अक्टूबर 2026, जबलपुर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव का डुमना विमानतल पर आत्मीय स्वागत – मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज सोमवार को डुमना विमानतल आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव दोपहर लगभग 12.20 बजे मंडला जिले के टाटरी से हेलीकाप्टर द्वारा संक्षिप्त प्रवास पर डुमना विमानतल पहुँचे थे।

मुख्यमंत्री डॉ यादव डुमना आगमन पर स्वागत पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, सांसद श्री आशीष दुबे, विधायक श्री अजय विश्नोई एवं श्री अशोक रोहाणी, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, नगर भाजपा अध्‍यक्ष श्री रत्‍नेश सोनकर एवं भाजपा के जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) श्री राजकुमार पटेल,  नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज ने किया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव डुमना विमानतल पर कुछ देर रुकने के बाद 12.37 बजे पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल के साथ वायुयान से भोपाल रवाना हुए।

Share This Article