एग्रीवेट: 02 अक्टूबर 2026, इंदौर: मध्य प्रदेश का मौसम मुख्यतः शुष्क – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के रीवा, जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।
मौसमी परिस्थितियां – दक्षिण -पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुज़ रनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, दीसा, नलिया से होकर गुजर रही है। अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा , राजस्थान , उत्तर प्रदेश के शेष भागों; गुजरात और मध्यप्रदेश के अधिकांश भागों; जम्मू -कश्मीर , हिमाचल प्रदेश , उत्तराखंड के संपूण क्षेत्रों ; तथा बिहार , झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ भागों से दक्षिण -पश्चिम मानसून के आगे और पीछे हटने (वापसी) के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश और संलग्न बिहार के ऊपर बना हुआ है। ट्रफ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से उत्तर गुजरात तक जाने वाली अब मध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊं चाई पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से दक्षिण -पूर्व राजस्थान तक विस्तृत है।
पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने भोपाल, विदिशा , रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर , दतिया , भिंड , मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली , सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया , डिंडोरी , कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंद वाड़ा, सिवनी , मंडला, बालाघाट, पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी , मैहर और पांढुर्ना जिलों को शुष्क बताया है।