एग्रीवेट: हमारी प्रिंट और डिजिटल पत्रिकाओं की सदस्यता लें
सोशल मीडिया पर हमारे साथ जुड़ें:
Mandi Bhav: सरसों की कीमत में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है. सरसों का भाव 9 हजार रुपये/क्विंटल के पार पहुंच चुका है. हालांकि, देश की ज्यादातर मंडियों में सरसों का दाम MSP के बराबर चल रहा है. आइए जानते हैं देशभर की मंडियों का हाल.
Sarson Mandi Bhav: देशभर की मंडियों में रबी फसलों की आवक जारी है. इस बीच रबी फसलों में से एक सरसों की कीमत में उछाल देखने को मिला है. हालांकि, सरसों की खेती करने वाले किसानों को खासा फायदा होता नहीं दिख रहा है. कुछ राज्यों में दाम 9 हजार रुपये/क्विंटल को पार कर चुके हैं. जिससे किसान काफी खुश हैं. वहीं, कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के बराबर भी नहीं है. कम कीमत मिलने के चलते किसान निराश नजर आ रहे हैं. किसानों का कहना है की उन्हें घाटा हो रहा है. आइए जानते हैं देशभर की मंडियों का हाल.
एक्सपर्ट्स की मानें तो इस बार सरसों का उत्पादन 14 मिलियन टन (एमटी) तक पहुंच सकता है. वहीं, व्यापारियों का कहना है की सस्ते खाद्य तेलों के आयात के चलते देश में सरसों तेल की खपत कम हुई है. जिस वजह से तिलहन फसलों की कीमतों में सुस्ती देखी जा रही है.
बिजनेसलाइन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी आंकड़े बताते हैं की 2022-23 में सरसों का उत्पादन 12.64 मिलियन टन था और सरकार ने इस वर्ष के लिए लक्ष्य 13.1 मिलियन टन निर्धारित किया है. जबकि, इस बार सरसों की बुवाई 100.44 लाख हेक्टेयर (एलएच) में हुई है. जो पिछले साल 97.97 लाख हेक्टेयर था. मौजूदा फसल स्थितियों के आधार पर, यह माना जा सकता है कि फसल का आकार 14 मिलियन टन से कम नहीं होगा. इस वृद्धि के लिए विदर्भ और मराठवाड़ा के साथ-साथ झारखंड, असम, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड क्षेत्रों में सरसों के बढ़े हुए रकबे को जिम्मेदार माना जा सकता है.
केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय के एगमार्कनेट पोर्टल के अनुसार, सोमवार (6 मई) को कर्नाटक के बेंगलुरु मंडी में सरसों का सबसे अच्छा दाम मिला. जहां, सरसों 9500 रुपये प्रति क्विंटल के भाव में बिकी. इसी तरह, कर्नाटक की सिंधनूर मंडी में सरसों 8350 रुपये/क्विंटल, पश्चिम बंगाल की घाटल मंडी में 7900 रुपये/क्विंटल, गुजरात की उंझा मंडी में 7800 रुपये/क्विंटल और हलवद मंडी में 6590 रुपये/क्विंटल के भाव में बिकी. वहीं, बात अगर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की करें तो यहां सरसों के दाम सामान्य बने हुए हैं. कुछ मंडियों में MSP पर सरसों की खरीद हो रही है. जबकि, कहीं दाम MSP से नीचे चल रहे हैं.
बता दें कि किसी भी फसल का दाम उसकी क्वालिटी पर भी निर्भर करता है. ऐसे में व्यापारी क्वालिटी के हिसाब से ही दाम तय करते हैं. फसल जितनी अच्छी क्वालिटी की होगी, उसके उतने ही अच्छे दाम मिलेंगे. अगर आप भी अपने राज्य की मंडियों में अलग-अलग फसलों का दाम देखना चाहते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं.
Hey! I am बृजेश चौहान . Did you liked this article and have suggestions to improve this article?
हम व्हाट्सएप पर हैं!
कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मोबाइल में पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप से जुड़ें.
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.