अशोकनगर : आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर रोपे औषधीय पौधे – एग्रीवेट

Team Agrivate
2 Min Read

एग्रीवेट: 23 सितंबर 2026, अशोकनगर: अशोकनगर : आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर रोपे औषधीय पौधे – कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशन तथा जिला आयुष अधिकारी डॉ. उपेंद्र रघुवंशी के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के तहत 11 वे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के पूर्व वृक्षारोपण कार्यक्रम जिला आयुर्वेद कार्यालय सहित जिले के सभी 11 आयुष्मान आरोग्य  मंदिरों  पर किया गया।

इस कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण के महत्व को ध्यान रखते हुए उसको बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला कार्यालय में लगभग एक सैकड़ा और सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरो पर भी औषधीय  पौधों  का रोपण किया गया। केवल रोपण ही नहीं अपितु सभी अधिकारी कर्मचारियों द्वारा रोपित पौधों की सुरक्षा के लिये संकल्प भी लिया गया । इस वृक्षारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य औषधीय  पौधों  की पहचान, उनकी उपयोगिता तथा उनके संरक्षण के लिए जन मानस को प्रेरित करना भी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *