एग्रीवेट: भारत के दूध, घी, अंडे और भैंसे के मांस की विदेशी बाजारों में मांग बढ़ रही है. चालू वित्त वर्ष 2026-27 के अप्रैल से अगस्त के बीच भारत के पशु उत्पादों का निर्यात 44 फीसदी बढ़कर 3.132 अरब डॉलर से ज्यादा हो गया. इस निर्यात में मांस, डेयरी और पोल्ट्री से जुड़े कई उत्पाद शामिल हैं. अगस्त 2026 में भी निर्यात 37.1 फीसदी बढ़ा और करीब 694 मिलियन डॉलर के पशु उत्पाद विदेश भेजे गए, जबकि अगस्त 2025 में यह आंकड़ा करीब 506 मिलियन डॉलर था.
विदेशों में बढ़ी भारतीय पशु उत्पादों की मांग, एक्सपोर्ट में आया 44 फीसदी का उछाल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – एग्रीवेट
Leave a Comment