इन टॉप 3 बकरी पालन से होगा तगड़ा मुनाफा, कम लागत में शुरू करें बिजनेस, जानें नस्ल के बारे में सबकुछ.. – एग्रीवेट

atulpradhan
4 Min Read

एग्रीवेट: अगर आप बकरी पालन करने का विचार बना रहे हैं, तो सिरोही नस्ल आपके बिजनेस को ओर तरक्की दिला सकती है. यानी की यह  राजस्थान में पाई जानें वाली पॉपुलर ब्रीड से पशुपालक और किसान कम सुविधा में ही इस बकरी का पालन कर सकते हैं. साथ ही इस बकरी की ग्रोथ काफी तेजी से होती है और यहीं कारण है कि इस नस्ल से मीट भी अधिक मात्रा में मिलता है. इसलिए राजस्थान, गुजरात और आसपास के किसान सिरोही नस्ल को पालन पसंद करते हैं.

जमुनापारी बकरी भारत की सबसे प्रसिद्ध नस्लों में गिनी जाती है, जिससे किसानों और पशुपालकों को बेहतरीन दुग्ध-मांस उत्पादक भरपूर मात्रा में मिलता है. साथ बता दें कि जमुनापारी बकरी नस्ल  मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इटावा जिले और यमुना-चंबल नदियों के दोआब क्षेत्र में पाई जाती है. अगर इस नस्ल की पहचान की बात करें तो इसके लंबे पैर, सफेद और क्रीम रंग, उभरी हुई नाक और नीचे की तरफ लटके लंबे कान से इसकों पहचाना जा सकता है और किसान इसका पालन करके रोजाना औसतन 1.5 से 2.5 लीटर तक दूध प्राप्त कर सकते हैं, हालांकि अच्छी देखभाल में यह मात्रा अधिक भी हो सकती है.

बरबरी (Barbari) बकरी मुख्य रूप से मांस और दूध दोनों के लिए पाली जाने वाली एक लोकप्रिय और छोटी कद-काठी की देसी नस्ल है. अगर किसान या पशुपालक बकरी पालन बिजनेस शुरु करने के लिए इस बकरी का चुनाव करते हैं, तो बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं. अगर इस बकरी की खासियत की बात करें तो ये मैच्योर होने और बच्चे देने की अच्छी क्षमता रखती है, जिस कारण इस ब्रीड को उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के कई इलाकों में पाला जाता है.

Goat Farming: आज के समय में किसान खेती करने के साथ-साथ छोटे व्यवसाय की ओर भी तेजी से बढ़ रहे हैं. इन्हीं में से एक है बकरी पालन यह एक ऐसा बिजनेस है, जिसकों कम बजट में शुरु कर तगड़ा मुनाफा कमाया जा सकता है, लेकिन बकरी खरीदने के दौरान कई बार गलत ब्रीड खरीद पर नुकसान भी हो जाता है. आइए यहां जानें कौन सी ब्रीड देगी अधिक मुनाफा..

हम व्हाट्सएप पर हैं!

कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मोबाइल में पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप से जुड़ें.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *