1 लाख रुपये तक बिकती है जखराना बकरी! जानिए क्यों है इतनी खास और कितना देती है दूध – एग्रीवेट

atulpradhan
5 Min Read

एग्रीवेट: आज के समय में किसान खेती करने के साथ-साथ बकरी पालन की ओर भी तेजी से बढ़ रहे हैं और दूध उत्पादन करके तगड़ी आय भी अर्जित कर रहे हैं. ऐसे में किसान अगर जखराना नस्ल की बकरी का पालन करते हैं, तो अपनी इनकम में इजाफा कर सकते हैं. राजस्थान में पाई जानें वाली बकरी की यह नस्ल दूध और मांस भरपूर मात्रा में देती है. इसलिए यह नस्ल किसानों और पशुपालकों के लिए पहली पसंद बन गई है और जखराना बकरी के दूध और मांस की मांग लगातार बढ़ती जा रही है. अगर आप बकरी पालन बिजनेस शुरु करने की सोच रहे हैं और ऐसी किसी नस्ल की तलाश में है, जिससे आप कम समय में अच्छा मुनाफा कमा सकें. ऐसे में जखराना बकरी की नस्ल आपके लिए सही विकल्प साबित हो सकती है. यानी की इस नस्ल से रोजाना 2 से 5 लीटर तक दूध प्राप्त कर सकते हैं और अगर जखराना बकरी को अच्छी फीडिंग के साथ पाला जाए तो पूरे सीजन में यह बकरी 150 किलोग्राम से अधिक दूध देने में सक्षम नस्ल है. अक्सर किसान या पशुपालक बकरी बिजनेस की शुरुआत करते हैंं तो मन में यह सवाल आता है कि नस्लों के हिसाब से बकरी की पहचान कैसे करें, जैसे जखराना नस्ल जो बिल्कुल बीटल नस्ल से मिलती-जुलती लगती है इसलिए इसकी पहचान करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. ऐसे में पशुपालक और किसान इस नस्ल की पहचान इसके कद से कर सकते हैं. यानी की जखराना नस्ल बीटल नस्ल की बकरी से कद में उससे लंबी होती है, जो इस बकरी को बाकी नस्लों से अलग दर्शाती है. अगर आप जखराना बकरी को खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है, क्योंकि इस नस्ल की मांग बाजारों में भी हमेशा बनी रहती है. ऐसे में अगर इसकी कीमत की बात करें, तो किसान इस नस्ल को 25,000 रुपये की शुरुआत के साथ इसकी बेहतरी नस्ल से यानी ज्यादा दूध देने वाली बकरियों की खरीद 1 लाख रुपये तक में कर सकते हैं. कितने रुपये में बिकता है जखराना बकरी का दूध?

जिस तरह से किसान बकरी पालन की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं उतनी तेजी से ही बकरी की मांग भी बढ़ रही है. साथ ही जखराना बकरी एक ऐसी नस्ल है, जिसकी मांग बाजारों में हमेशा बनी रहती है, क्योंकि इस बकरी का दूध गाय-भैंस के दूध से ज्यादा लाभदायक माना जाता है. अगर इस दूध की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 150 रुपये से लेकर 300 रुपये प्रति लीटर तक होती है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *