एग्रीवेट: 25 नवंबर 2026, श्योपुर: श्योपुर : पराली प्रबंधन की दिशा में बढ़ रहे किसान – जिला प्रशासन द्वारा पराली प्रबंधन के तहत विभिन्न कारगर उपाय किये जा रहे है, धान उत्पादक किसान भी पराली प्रबंधन के उपायों में सहयोग प्रदान कर अन्य किसानों के लिए प्रेरक बन रहे है।
सहायक कृषि यंत्री श्री नवीन कुमार ने बताया कि पराली प्रबंधन और आधुनिक खेती को बढ़ावा देते हुए ग्राम श्रीपुरा निवासी प्रगतिशील कृषक श्री गिर्राज मीणा ने आधुनिक सुपर सीडर यंत्र का उपयोग करते हुए अपनी 80 बीघा कृषि भूमि पर गेहूं की बुवाई का कार्य पूर्ण किया है तथा आगामी दिनों में अपनी शेष 40 बीघा भूमि पर भी सुपर सीडर के माध्यम से पराली प्रबंधन एवं बुवाई कार्य करेंगे, इस प्रकार सुपर सीडर के उपयोग से बिना पराली जलाए सीधे गेहूं की बुवाई संभव हो सकी है, जिससे खेत की मिट्टी के पोषक तत्व सुरक्षित रहे हैं और समय व लागत की भी बचत हुई है।