एग्रीवेट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पशुपालन और डेयरी सेक्टर में हो रहे बदलावों का जिक्र करते हुए पशुओं के टीकाकरण, दूध उत्पादन और गोबर से कमाई बढ़ाने की योजनाओं के बारे में जानकारी दी. पीएम मोदी ने बताया कि खुरपका-मुंहपका बीमारी से पशुओं को बचाने के लिए देशभर में मुफ्त टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. अब तक करीब 150 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं, जिससे 8 करोड़ से अधिक किसानों के पशुओं को फायदा मिला है. इससे पशुपालकों पर इलाज और टीकाकरण का खर्च भी कम हुआ है.
पशुओं को लगे 150 करोड़ टीके! प्रधानमंत्री मोदी ने बताया डेयरी सेक्टर में कैसे बदली तस्वीर – एग्रीवेट