एग्रीवेट: 13 अक्टूबर 2026, भोपाल (कृषक जगत): कृषि विकास उपलब्धि से पुरुस्कृत सीधी – सीधी जिले ने कृषि विकास मे उपलब्धि हासिल कर देश में अपनी पहचान बनाई।इन उपलब्धियो के परिणाम स्वरूप नई दिल्ली में सम्पन्न एक कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर श्री विकास मिश्रा को सम्मानित किया इस दौरान उप संचालक कृषि श्री आर एस गुप्ता , कृषि अधिकारी सुश्री अंकिता तिवारी भी मौजूद थीं । प्रदेश के सीधी जिले ने कृषि विकास के तौर पर मिलेट्स फसलों को प्रोत्साहित करने के अलावा गाँव-गाँव जाकर चौपाल लगाना, स्वास्थ्य शिविरों और कृषि केंद्रों का औचक निरीक्षण, खाद वितरण में ई-विकास सॉफ्टवेयर से पारदर्शिता लाना और किसानों की केवाईसी व अन्य समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करना इन प्रयासों से जिले में कृषि व्यवस्था में बड़ा सुधार आया ।
इस जमीनी प्रशासन मॉडल की चर्चा अब प्रदेश ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है। इसी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया है।