डेयरी बिजनेस शुरु करने का बड़ा अवसर! सरकार दें रही है 10 लाख रुपये तक लोन और ₹2 लाख की सब्सिडी – एग्रीवेट

Team Agrivate
5 Min Read

एग्रीवेट: देश में जिस तरह से मानसून का मौसम चल रहा है और लगातार कई इलाकों में बारिश का होना जारी है. ऐसे में किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है. उनको उनकी फसल के सही भाव नहीं मिलते हैं. इसी के चलते हर किसान चाहता है कि खेती के साथ अन्य कोई कमाई का जरिया हो. ऐसे में अगर आप डेयरी बिजनेस की शुरुआत करते हैं, तो बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं. मध्य प्रदेश सरकार आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना के तहत राज्य के किसानों को डेयरी यूनिट लगाने पर 10 लाख रुपये तक का लोन और 2 लाख तक सब्सिडी भी प्रदान कर रही है.

अगर आप मध्य प्रदेश के किसान है और डेयरी बिजनेस शुरु करने का विचार बना रहे हैं, तो आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है, जिसके तहत राज्य के किसानों को डेयरी यूनिट लगाने पर 10 लाख तक लोन की मदद मिलेगी और 2 लाख तक सब्सिडी की मदद. यानी कुल मिलाकर किसानों को इस सरकारी योजना के तहतल 75 फीसदी हिस्सा बैंक लौन से जुटाने का प्रावधान है और बाकी रकम में सरकारी मदद और किसानों का योगदान शामिल होगा.

किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य के साथ सरकार किसानों के लिए कई सरकारी योजनाएं चला रही है, जिसका करोड़ों किसानों को लाभ मिल रहा है. इसी दौरान मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरु की गई आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना किसानों के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो सकती है, जिसके तहत सरकार वर्गों के हिसाब से अनुदान प्रदान कर रही है कुछ इस प्रकार-

सामान्य वर्ग के पात्र किसानों को मिलेगी 1.5 लाख रुपये तक मदद.

एससी-एसटी वर्ग के पात्र लोगों को मिलेगी 2 लाख रुपये तक की सहायता.

कितनी गाय या भैंस से शुरू कर सकते हैं डेयरी व्यवसाय?

मध्य प्रदेश के किसान इस सरकारी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना उनके लिए काफी हद तक सहायक हो सकती है. अब किसानों के मन में यह सवाल आ रहा होगा की कितनी गाय या भैंस से शुरू कर सकते हैं डेयरी व्यवसाय तो बता दें कि किसान भाई इस सरकारी योजना के तहत  कम से कम 5 या उससे अधिक दुधारू पशुओं की यूनिट के लिए आवेदन कर योजना का फायदा उठा सकते हैं.

अगर आप इस सरकारी योजना में आवेदन करने की सोच रहे हैं, लेकिन इस बात को लेकर मन में सवाल आ रहे हैं कि कैसे योजना में अप्लाई करें, तो आपको बता दें कि आप योजना में शामिल होने के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी से योजना का आवेदन फॉर्म और मौजूदा नियमों की जानकारी लें कर आवेदन कर सकते हैं.

इसके अलावा, किसान इस सरकारी योजना में आवेदन करने से पहले इन दस्तावेजों को तैयार कर लें, जिनमें है- जमीन के कागज और पहचान संबंधी दस्तावेज तैयार रखें. अनुसूचित जाति या जनजाति के आवेदकों को जाति प्रमाणपत्र इन सभी दस्तावेजों का होना बेहद ही जरुरी है.

Share This Article