बड़वानी : वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित – एग्रीवेट

Team Agrivate
4 Min Read

एग्रीवेट: 10 अक्टूबर 2026, बड़वानी: बड़वानी : वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित –  कृषि विज्ञान केन्द्र के सभाकक्ष मे वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता डॉ. डी. के. वाणी प्रधान वैज्ञानिक एवं अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय खंडवा, के प्रतिनिधि एवं मुख्य अतिथि के रूप में  निदेशक  विस्तार  सेवाएं  के प्रतिनिधि वैज्ञानिक डॉ. आर.सी.आष्वानी एवं  विशिष्ट  अतिथि के रूप में डॉ. रजनीश  श्रीवास्तव, प्रधान वैज्ञानिक , निदेशक  अटारी जोन-9 जबलपुर के प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए ।  कृषि विज्ञान केन्द्र के रिंग पार्टनर के रूप में समीपस्थ कृषि विज्ञान केन्द्र झाबुआ से डॉ.  मौर्य , मनावर से डॉ. बसेड़िया  एवं खरगोन से डॉ. आर.के.सिंह  विशेष अतिथि के रूप में ऑनलाइन  जुड़े ।  कृषि विज्ञान केन्द्र के सभाकक्ष में जिले के कृषि विभाग के सह उपसंचालक श्री जयपाल पटेल  श्री अचाले उद्यानिकी विभाग बड़वानी से व प्रगतिशील  कृषक श्री सुरेश मुकाती ने भाग लिया ।

बैठक के आरंभ में डॉ. एस. के. बड़ोदिया, प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख द्वारा सभी आंगतुकों का स्वागत उद्बोधन के पश्चात् कृषि विज्ञान केन्द्र की विगत छः माह ( अप्रैल 2026 से सितम्बर 2026 ) की  उपलब्धियां  एवं आगामी छः माह (अक्टुबर 2026 से मार्च 2027) की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई । जिसमे आगामी रबी मौसम में गेहूं  की कम सिंचाई वाली किस्मों जैसे जे. डब्ल्यू-3288, एच.आई.-1544, एम.पी.-3269, एच.आई -1531 आदि के चयन का सुझाव दिया ।  डॉ आष्वानी ने ऑनलाइन  बैठक में भाग लेकर केन्द्र की गतिविधियों की  प्रशंसा   करते हुए कृषकों को आय में वृद्वि  संबंधित  गतिविधियों को बढ़ावा दिया  जाए।  समन्वित कृषि प्रणाली (आई.एफ.एस. मॉडल) का प्रचार-प्रसार किया  जाए  एवं सोलर  सिंचाई  पंप के प्रति कृषकों को जागरूक करने की बात कही ।

डॉ. डी. के. वाणी ने फसलों के  प्रसंस्करण से संबधित गतिविधियों को बढ़ावा देने का सुझाव दिया ।  श्री जयपाल पटेल ने हाइड्रोजेल  संबंधित तकनीकी के प्रचार-प्रसार का सुझाव दिया । झाबुआ कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक जैविक एवं प्राकृतिक खेती से संबंधित ट्रायल एवं प्रशिक्षण को शामिल करने का सुझाव दिया ।  बैठक में उद्यानिकी अधिकारी श्री धर्मेन्द्र  अचाले , ईफी कोर एन. जी. ओ. से जेम्स  तथा अन्य सदस्य कृषकों ने उपस्थित होकर कार्य योजना तैयार करने मेें सुझाव प्रदान किये ।  बैठक का संचालन तकनीकी अधिकारी श्री यू.एस. अवास्या ने किया । अंत में उद्यानिकी वैज्ञानिक डॉ डी.के. जैन  ने आभार व्यक्त किया  । बैठक के सफलतापूर्वक आयोजन में केन्द्र के श्री भानु बड़ौले एवं वाहन चालक श्री एन.के. पर्ते द्वारा सहयोग प्रदान किया गया ।

Share This Article