बंगाल के किसानों को बड़ी राहत! बिजली सब्सिडी के साथ 3 जिलों को मिलेगा विशेष पैकेज, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – एग्रीवेट

Team Agrivate
5 Min Read

एग्रीवेट: पश्चिम बंगाल में किसानों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कई अहम घोषणाएं की हैं. उन्होंने राज्य के चार लाख किसानों को बिजली सब्सिडी देने का वादा किया है. इसके साथ ही झारग्राम, पुरुलिया और अलीपुरद्वार जिले के किसानों के लिए विशेष आर्थिक पैकेज लाने की बात कही है. सरकार की ओर से आलू की खेती करने वाले किसानों को भी राहत देने की तैयारी है. इसके तहत किसानों को 50 रुपये प्रति क्विंटल की सब्सिडी दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि आलू किसान अपनी उपज दूसरे राज्यों में भेज सकेंगे, जिससे उन्हें फसल बेचने के लिए नए बाजार मिलेंगे और बेहतर कीमत मिलने की उम्मीद रहेगी.

चार लाख किसानों को मिलेगी बिजली सब्सिडी

मुख्यमंत्री ने राज्य के चार लाख किसानों को बिजली सब्सिडी देने की भी एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि . इससे खेती के लिए बिजली का इस्तेमाल करने वाले किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है. दरअसल, हुगली जिले के पुरसुराह में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल के 46 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलेगा. इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को केंद्र सरकार की ओर से हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं. यह रकम तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है.

आलू किसानों को मिलेगी 50 रुपये प्रति क्विंटल सब्सिडी

मुख्यमंत्री ने आलू की खेती करने वाले किसानों के लिए भी राहत का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आलू किसानों को प्रति क्विंटल 50 रुपये की सब्सिडी देगी. इससे आलू की खेती में होने वाले खर्च का कुछ बोझ कम करने में मदद मिलेगी. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आलू किसान अब अपनी उपज दूसरे राज्यों में भेज सकेंगे. इससे किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए ज्यादा बाजार मिल सकेंगे और बेहतर कीमत मिलने की उम्मीद रहेगी.

इसके साथ ही झारग्राम, पुरुलिया और अलीपुरद्वार के किसानों के लिए विशेष पैकेज देने का वादा किया गया है. सरकार का कहना है कि इन कदमों का मकसद किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना और उन्हें खेती में राहत देना है. इन घोषणाओं के जरिए राज्य सरकार ने किसानों को आर्थिक मदद, बिजली सब्सिडी और फसल बेचने के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने पर जोर दिया है. (PTI)

Share This Article